TN

TotaRam News

What's Hot

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू में की सदस्यता, सक्रिय राजनीति में किया प्रवेश

Table of Content

डेस्क। बिहार की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, वहीं उनके बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है। परिवारवाद से दूर रहने के लिए पहचाने जाने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार (8 मार्च) को जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके की तस्वीर भी सामने आई है। इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत कुमार ने पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।

जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। निशांत ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वह अपने पिता के कार्यों और उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएं और उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और उन्हें अपने पिता पर गर्व है। इस अवसर पर प्रदेश पार्टी कार्यालय में जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा और श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.