TN

TotaRam News

What's Hot

BNYS Admission 2026-27: NIN Pune ने ऑनलाइन आवेदन किए आमंत्रित, 100 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Table of Content

29 सितंबर से आवेदन शुरू, 19 अक्टूबर 2026 तक कर सकेंगे अप्लाई; 30 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

डेस्क। आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एन.आई.एन.) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने प्रमुख परिसर निसर्गग्राम, येवलेवाड़ी, पुणे में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक (बी.एन.वाई.एस.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एन.आई.एन, आयुष मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है, जो स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग को बढ़ावा दे रहा है तथा महात्मा गांधी के प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी दृष्टिकोण और परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। एनआईएन, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, से संबद्ध भारत सरकार का पहला संस्थान है जो बीएनवाईएस पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। यह प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की संस्थागत शिक्षा तथा शैक्षणिक मानकों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बी.एन.वाई.एस. एक 5½ वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय पेशेवर पाठ्यक्रम है, जिसमें 4½ वर्ष का शैक्षणिक एवं नैदानिक प्रशिक्षण तथा एक वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप (सी.आर.आर.आई.) शामिल है। पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में समेकित शैक्षणिक शिक्षा के साथ व्यापक नैदानिक अनुभव प्रदान किया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं।

BNYS Admission 2026: 10+2 में PCB वाले अभ्यर्थी पात्र, NEET को प्राथमिकता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं चिकित्सीय स्वस्थता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने पर आवेदन के पात्र होंगे। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया और आरक्षण मानदंडों के अनुसार 10+2 में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के क्रम में सीटें भरी जाएंगी।

एनआईएन का प्रमुख परिसर निसर्गग्राम 25 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। परिसर में 250 बिस्तरों वाला प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं, छात्रावास, अत्याधुनिक योग कक्ष तथा आधुनिक प्राकृतिक चिकित्सा उपचार संबंधी अवसंरचना उपलब्ध है। ये सुविधाएं विद्यार्थियों को शिक्षा, नैदानिक प्रशिक्षण, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक समेकित वातावरण प्रदान करती हैं।

प्रमुख तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 29 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे
  • अनंतिम मेरिट सूची: 27 अक्टूबर 2026
  • अंतिम मेरिट/प्रतीक्षा सूची: 30 अक्टूबर 2026
  • काउंसलिंग: 12-13 नवंबर एवं 18-19 नवंबर 2026
  • कक्षाएं प्रारंभ: 30 नवंबर 2026

विस्तृत विवरण-पुस्तिका एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एनआईएन की वेबसाइट www.ninpune.ayush.gov.in पर उपलब्ध है।

प्रवेश हेल्पलाइन: +91 7965220180, 9511693564
ई-मेल: admission@bnysnin.in

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.