/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

प्रतापराव जाधव ने NIHFW के 49वें वार्षिक दिवस समारोह की अध्यक्षता की

Table of Content

डेस्क। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी संस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्‍ल्‍यू) ने आज नई दिल्ली के मुनिरका स्थित एनआईएचएफडब्‍ल्‍यू सभागार में अपना 49वां वार्षिक दिवस मनाया। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री तथा आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने, क्षमता निर्माण तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनुसंधान में संस्थान के योगदान को प्रमुखता से उजागर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रतापराव जाधव ने सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया और कुशल स्वास्थ्य पेशेवरों के निर्माण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समर्थन देने में NIHFW की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतापराव जाधव ने कहा कि, “हम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना का विस्तार कर रहे हैं। स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही हम टीकाकरण प्रयासों का विस्तार कर रहे हैं, नए टीकों की शुरुआत कर रहे हैं और रोग निगरानी प्रणालियों को अधिक प्रभावी बना रहे हैं।” डॉ. सुनीता शर्मा ने भी सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान, प्रशिक्षण और भारत सरकार को नीतिगत सहयोग प्रदान करने में संस्थान के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने भारत के स्वास्थ्य कार्यबल की क्षमता को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अपने संबोधन और वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति में NIHFW के निदेशक डॉ. सुनील विलासराव गित्ते ने पिछले एक वर्ष के दौरान संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण में प्रगति, अनुसंधान पहलें तथा देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए विभिन्न सहयोगात्मक प्रयास शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वार्षिक प्रकाशन “धारणा”, HPPI जर्नल और “प्रॉस्पेक्ट्स ऑफ प्लेसमेंट सेल” का गणमान्य अतिथियों द्वारा औपचारिक रूप से विमोचन किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कर्मचारियों, विद्यार्थियों और खेल उपलब्धि हासिल करने वालों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी संस्थान के जीवंत शैक्षणिक वातावरण को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और उसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। वार्षिक दिवस समारोह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और नीतिगत सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रति NIHFW की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति और जनस्वास्थ्य में सुधार करना है। संस्थान के डीन प्रो. वी. के. तिवारी ने सभी विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.