TN

TotaRam News

What's Hot

छत्तीसगढ़ जेलों में 285 कैदियों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Table of Content

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में पिछले चार वर्षों में कुल 285 कैदियों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 90 मौतें 2022 में और 66 मौतें जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच हुईं। खबरों के अनुसार, राज्य सरकार ने विधानसभा में कैदियों की मौत के पीछे आत्महत्या और लम्‍बी बीमारियों को कारण बताया है।
23 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की अधिकांश जेलों में उनकी क्षमता अधिक कैदी भरे हुए हैं, जिसके कारण कैदियों में संक्रमण और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। अधिकांश जेलों में कैदियों के चिकित्सा उपचार के लिए डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों की कमी है।
आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और कारागार महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने रिपोर्ट में जेलों में कथित रूप से अधिक भीड़भाड़, डॉक्टरों के रिक्त पदों और इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से संबंधित आंकड़े भी शामिल करने को कहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ग्रेटर नोएडा में सजेगा कौशल का महाकुंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में ग्रेटर नोएडा में ‘इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26’ का भव्य आयोजन किया...

देवरिया में गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भटजमुआ के पास पैकौली–सिसवा मार्ग किनारे गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके...

कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी को बेहद फलदायी माना जाता है। इसे फलदा एकादशी भी कहा जाता है। ‘कामदा’ का अर्थ है इच्छाओं को पूर्ण करने वाली, जबकि ‘फलदा’ का मतलब है फल देने वाली। धार्मिक...

“प्रेम विवाह का ट्रेलर आउट: कल्लू-काजल की केमिस्ट्री धमाका!”

डेस्क। भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का केंद्र बन गया है। फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक संदेश के साथ बड़े...

रेलवे में मदिरा, तंबाकू और धूम्रपान के विज्ञापन प्रतिबंधित: अश्विनी वैष्णव

डेस्क। भारतीय रेलवे ने विज्ञापन और ब्रांडिंग पहलों के माध्यम से गैर-किराया राजस्व अर्जित करने के लिए व्यापक गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) नीतियां बनाई हैं। आउट-ऑफ-होम (ओओएच) विज्ञापन नीति के अंतर्गत, स्टेशनों के आवागमन क्षेत्रों में विज्ञापन के अवसर उपलब्ध हैं। रेल डिस्प्ले नेटवर्क (आरडीएन) नीति स्टेशनों और आवागमन क्षेत्रों में स्क्रीन और डिस्प्ले प्रणाली के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.