TN

TotaRam News

What's Hot

एनएचआरसी ने मार्च 2026 के लिए ऑनलाइन इंटर्नशिप शुरू की

Table of Content

डेस्क। भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आज मार्च 2026 के लिए अपना ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम (ओएसटीआई) शुरू किया। अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने महासचिव भरत लाल और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। देश भर के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1,147 आवेदकों आए। जिनमें से विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के 80 विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र का चयन किया गया। दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 20 मार्च 2026 को समाप्त होगा । न्यायमूर्ति रामासुब्रमणियन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के इंटर्नशिप कार्यक्रम में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि, समानता, निष्पक्षता, न्याय और सामाजिक चेतना को बढ़ाने के लिए महिलाओं में अधिक शिक्षा और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षु, मानवाधिकारों के ज्ञान का उपयोग अपने करियर को आगे बढ़ाने के साथ साथ अपने चरित्र और समाज के प्रति दृष्टिकोण को समृद्ध करने के लिए भी करेंगी। सिडनी स्थित अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक – इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी वैश्विक शांति सूचकांक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया के 78 देश शांति और स्वतंत्रता के नाम पर अपनी सीमाओं के बाहर सशस्त्र संघर्षों में लगे हुए हैं। विडंबना यह है कि जो लोग शांति की बात कर रहे थे, वे अब युद्ध की बात कर रहे हैं। ऐसे संघर्षों के मानव सभ्यता और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर परिणाम होते हैं। लगभग 12 करोड़ लोग शरणार्थी या आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 20 ट्रिलियन डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसी संदर्भ में मानवाधिकारों का सही अर्थ और महत्व समझा जाना चाहिए।
इससे पहले, अपने संबोधन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के महासचिव भरत लाल ने कहा कि देश नागरिकों का होता है और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखते हुए इसे एक बेहतर और अधिक सुंदर स्थान बनाना उनकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “विकसित भारत” की अवधारणा लोगों के दैनिक जीवन में, घरों में, स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबिंबित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रख्यात वक्ताओं के साथ संवाद से प्रशिक्षुओं को सीखने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। इससे वे मानवाधिकार क्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञों के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को मानवाधिकारों के राजदूत के रूप में तैयार करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी आग्रह किया कि वे इन दो सप्ताहों का उपयोग स्वयं को जागरूक करने के लिए करें, ताकि वे जहां भी अन्याय हो उसे पहचान सकें और भेद-भाव, चाहे वह व्यवस्थागत हो या अन्य प्रकार का, को समझ सकें।
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की संयुक्त सचिव साइडिंगपुई छकछुआक ने इंटर्नशिप के सुनियोजित पाठ्यक्रम का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसमें व्याख्यान, टीम और व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं जैसे समूह अनुसंधान परियोजना प्रस्तुति, पुस्तक समीक्षा और भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं। साथ ही, कामकाज की जानकारी के लिए तिहाड़ आश्रय गृह और पुलिस स्टेशन जैसे संस्थानों के वर्चुअल टूर भी शामिल हैं। इस अवसर पर एनएचआरसी के संयुक्त सचिव समीर कुमार भी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाल दिवस पर इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में विज्ञान और खगोल विज्ञान से रूबरू हुए 3500 विद्यार्थी

दूरबीन से किया सूर्य का प्रत्यक्ष अवलोकन लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में विद्यार्थियों के लिए विशेष वैज्ञानिक, शैक्षिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 विद्यालयों के लगभग 3500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विज्ञान एवं खगोल...

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में न रहे कोई कमी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट एवं मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा...

‘भारत पर्व’ में उत्तर प्रदेश की धूम, 6 जिलों के ओडीओपी उत्पादों और लोककलाओं ने बटोरी सराहना

मयूर-राई नृत्य और अवधी-बुंदेली व्यंजनों ने मोहा मन लखनऊ/एकता नगर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, क्षेत्रीय खानपान और लोकनृत्यों के जरिए देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 1 से 15...

आईएनएस सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने लिया संयुक्त अभ्यास में हिस्सा डेस्क। भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ। इस अभ्यास में भारत, जापान,...

दूरसंचार विभाग ने आयोजित किया पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुआ सम्मेलन नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा 13 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को सरकारी कामकाज एवं शासन-प्रशासन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा संबंधी प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन, 2026...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.