/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

NEET UG 2026 Exam Date: एनटीए ने नई तारीख घोषित की, 21 जून को होगी राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा

Table of Content

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा पूरे देश में 21 जून 2026 को एक साथ आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को निर्धारित थी। जानकारी के अनुसार, पेपर लीक की आशंका और उससे जुड़ी जांच के चलते परीक्षा पर सवाल उठे थे, जिसके बाद मामला जांच एजेंसियों तक पहुंच गया। अब इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित केंद्रों पर एक ही दिन किया जाएगा। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक भी हुई, जिसमें परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम चरण में मजबूत करें, ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के निर्देश जारी किए गए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.