/ Jul 20, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

खर्राटे एवं निद्रा संबंधी रोगों की सोसाइटी का हुआ गठन

Table of Content

केजीएमयू की कुलपति डा0 सोनिया नित्यानन्द ने दी बधाई और खर्राटे व निद्रा सम्बन्धी रोगियों के उपचार के लिए बताया एक बड़ा कदम

लखनऊ। खर्राटे एवं निद्रा संबंधी रोग देश-दुनिया में काफी बड़ी समस्या हैं। हमारे देश में 40 प्रतिशत वयस्क पुरुष, 20 प्रतिशत वयस्क महिलाएं तथा 10 प्रतिशत बच्चों को खर्राटे आते हैं। देश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोग खर्राटों के कारण होने वाली ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) से पीड़ित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज इसके संबंध में एक संस्था स्नोरिंग एण्ड स्लीप रिलेटेड डिसऑर्डर्स सोसाइटी की स्थापना की गयी है, जिसका विधिवत रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया गया है। इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा० सूर्यकान्त को चुना गया। राष्ट्रीय सचिव के रूप में हिन्दी मेडिकल साइंसेस, अयोध्या रोड, बाराबंकी की डा० श्वेता कंचन को चुना गया तथा केजीएमयू, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की डा० ज्योति बाजपेई को उपाध्यक्ष एवं डा० अंकित कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।

केजीएमयू की कुलपति डा० सोनिया नित्यानन्द ने डा० सूर्यकान्त व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि खर्राटे एवं निद्रा संबंधी रोगों के लिए सोसाइटी का गठन एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल इन रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधाओं के विस्तार में भी मदद मिलेगी। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि डा० सूर्यकान्त के नेतृत्व में यह पहल देशभर में स्लीप मेडिसिन के क्षेत्र में शोध, प्रशिक्षण और जनजागरूकता को नई दिशा प्रदान करेगी।
डा० सूर्यकान्त ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य देशभर से स्लीप मेडिसिन के विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों को जोड़ना है। खर्राटों (स्नोरिंग), ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए), स्लीप स्टडी, सी-पैप (सीपीएपी) उपचार एवं विभिन्न पीएपी उपकरणों के उपयोग तथा स्लीप डिसऑर्डर्स के आधुनिक प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी, शिक्षण एवं प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा, जिससे खर्राटे एवं निद्रा रोग से ग्रसित लोगों के उपचार तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में आम जनमानस को जागरूक एवं उपचार में लाभ प्रदान किया जा सके। डा० सूर्यकान्त ने विश्व निद्रा दिवस के अवसर पर विभाग में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ, हेल्थ वर्कर्स, भर्ती एवं ओपीडी मरीजों तथा उनके तीमारदारों को जानकारी देते हुए कहा कि खर्राटों को लोग कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं मानते हैं। लोगों को लगता है कि खर्राटे लेकर सोने वाला व्यक्ति बहुत बढ़िया और चैन की नींद सो रहा है, जबकि खर्राटे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। इनका खतरा मोटापे से पीड़ित लोगों में, जिनकी गर्दन छोटी होती है एवं जिनकी शर्ट का साइज 42 से ज्यादा होता है, उनमें अधिक होता है।

डा० सूर्यकान्त ने बताया कि खर्राटे लेने वालों को रात भर अच्छी नींद नहीं आती है और उनकी नींद बीच-बीच में खुलती रहती है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है, जिससे शरीर के हर अंग को नुकसान पहुँचता है। खर्राटों के कारण ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए), बीपी, हार्ट अटैक, डायबिटीज, फालिज जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डा० सूर्यकान्त ने सभी गाड़ी चलाने वालों को यह सलाह दी है कि यदि उन्हें खर्राटे आते हैं, तो उन्हें इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए। अन्यथा रात में नींद पूरी न होने के कारण ऐसे लोगों को दिन में बहुत नींद आती है, जिससे उनका एक्सीडेंट भी हो सकता है। दुनिया में लाखों लोगों के रोड एक्सीडेंट खर्राटों की समस्या के कारण ही होते हैं। उन्होंने कहा कि खर्राटे एवं निद्रा रोग से पीड़ित लोगों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में उपलब्ध है। इस अवसर पर विभाग के चिकित्सक डा० एस. के. वर्मा, डा० संतोष कुमार, डा० आनन्द श्रीवास्तव, रेजिडेन्ट व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोगियों के परिजनों को बताया गया कि खर्राटे एवं ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया का प्रमुख कारण मोटापा है, जो कि हरी सब्जियां, फल तथा व्यायाम से कम किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.