TN

TotaRam News

What's Hot

प्रदेशभर के विद्यालयों में “नारी शक्ति वंदन जागरूकता कार्यक्रम” शुरू

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के निर्देशन में राज्य के समस्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत “नारी शक्ति वंदन जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालयों में छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं महिला अभिभावकों द्वारा “सशक्त नारी-विकसित भारत” के संदेश के साथ भव्य श्रृंखला बनाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। आगामी 17 एवं 20 अप्रैल को भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता, कविता, पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।


इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला अधिकारों, शिक्षा के महत्व, लैंगिक समानता तथा समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। यह पहल नई पीढ़ी में सकारात्मक सोच विकसित करने और महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में गतिविधियों का आयोजन प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.