TN

TotaRam News

What's Hot

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित ‘डिवाइन सेमिनार में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

Table of Content

लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में सोमवार को ‘डिवाइन सेमिनार एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण’ समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें उच्च जीवन मूल्यों और नैतिकता को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे भविष्य में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। मंत्री नन्दी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है। शिक्षा की वास्तविक सार्थकता व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के प्रति उसके दायित्वों का बोध कराने में है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के साथ ही समाज और देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन का बोध शिक्षा की वास्तविक सार्थकता है। सीएमएस अपने स्थापना काल से ही इस दिशा में सजग और सक्रिय रहा है। इसकी बुनियाद में स्वर्गीय जगदीश गाँधी जी का संकल्प और परिश्रम समाहित है।


मंत्री नन्दी ने कहा कि आज दुनिया एक बड़े जियोपोलिटिकल संकट का सामना कर रही है। भौतिकता, शक्ति और वर्चस्व की भूख ने मानव जीवन का मूल्य समाप्त कर दिया है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग मारे जा रहे हैं, इसमें बड़ी संख्या छोटे बच्चों और महिलाओं की है। जो यह बताता है कि दुनिया आधुनिक तो हो गयी लेकिन संवेदना और मानवता के श्रेष्ठ गुणों से दूर हो गयी। इस अंधकार में भारत की आध्यात्मिक चेतना और उच्च मानवीय मूल्य एक मशाल की तरह हैं। इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में भी हम अडिग और अटल खड़े हैं तो इसकी पृष्ठभूमि में यही दिव्य चेतना और अटूट आत्मविश्वास समाहित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश तरक्की के एक्सप्रेसवे पर बुलेट स्पीड से दौड़ रहे हैं! जब आधी दुनिया में मिसाइल और ड्रोन हमलें हो रहे हैं, तब उत्तर प्रदेश एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रहा है! भारत आईपीएल जैसे क्रिकेट महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है। यह हमारे सक्षम और समर्थ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है! मंत्री नन्दी ने कहा कि आप सभी देश-प्रदेश का भावी भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प विकसित भारत 2047 आपके योगदान से साकार होगा। इसके लिए अपने आपको अभी से तैयार करना होगा। आपका संस्थान और हमारी सरकार इस दिशा में हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी, संस्थापक निदेशक डॉ. भारती गांधी, राजेंद्र नगर कैंपस की प्रधानाचार्य जयश्री कृष्णन सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.