TN

TotaRam News

What's Hot

नमस्तु मातु शारदे – ज्ञान और बुद्धि की प्रार्थना

Table of Content

वाणी वंदना

बीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही”।

अखंड ज्ञान चक्षु दे धरा की पीर पढ़ सकूं।
भाव का प्रवाह दे कि प्रीत – गीत गढ़ सकूं।
बिलख रहा है विश्व यह निहार काल व्याल को।
अमर्त्य वीर बन सकूं संहार व्याल काल को।
अजश्त्र ओज,धीरता निसार दे कि बढ़ सकूं।……


तूं वार कल्पना के पंख उड़ सकूं अनंत में।
समेट लूं मैं लेखनी से दृश्य सब ज्वलंत मैं।
असीम युक्ति शक्ति दे पहाड़ भी में चढ़ सकूं।……


मैं नीर -पीर पोंछ दूं हसीन हास दे सकूं।
दुःखोँ से श्रांत भ्रांत जो नवीन आस दे सकूं।
असीम शक्ति भक्ति दे कि आपदा से लड़ सकूं।……


नमस्तु मातु शारदे चरण शरण में रख मुझे।
अनन्य प्रेम चरण तव नमन सरस्वती तुझे।
विनम्र विमल मति मिले कि रत्न हीर जड़ सकूं।…..

लेखक परिचय

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ एक वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार, कवि एवं समाजसेवी हैं। वे पूर्व प्राचार्य हैं तथा एम.ए., बी.एड. के साथ धर्म-रत्न एवं धर्म-विशारद की उपाधियाँ प्राप्त कर चुके हैं। साहित्य, शिक्षा, संगीत और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

वे रेडियो, दूरदर्शन, चित्रपट एवं मंचीय कलाकार के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में वे साहित्य शक्ति संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय महासचिव तथा अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रमुख महासचिव के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के ग्राम विंदवालिया (पोस्ट–नोनापार) से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की साहित्यिक साधना मुख्यतः हिंदी एवं भोजपुरी काव्य के क्षेत्र में रही है। उनकी रचनाओं में प्रेम, विरह, राष्ट्रभक्ति, अध्यात्म, मानवीय संवेदनाएँ तथा सामाजिक चेतना का सशक्त समन्वय देखने को मिलता है।

उन्होंने लंबे समय तक बंगाल से लेकर बिहार तक शैक्षणिक सेवाएँ प्रदान कीं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। रेडियो, दूरदर्शन एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपनी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का व्यापक परिचय दिया है।

उनकी साहित्यिक यात्रा में उनकी जीवनसंगिनी का विशेष सहयोग और प्रेरणा रही है, जिनके सतत प्रोत्साहन ने उनकी सृजनशीलता को नई ऊर्जा प्रदान की। आज भी वे साहित्य सृजन, समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर सक्रिय हैं तथा अपनी लेखनी से पाठकों को प्रेरित कर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.