TN

TotaRam News

What's Hot

PM Modi ने लखनऊ से MY Bharat के ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का किया शुभारंभ

Table of Content

अगले 100 सप्ताह तक चलेगा राष्ट्रव्यापी जन-अभियान

लखनऊ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत MY Bharat (माय भारत) द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का उत्तर प्रदेश स्तरीय भव्य शुभारंभ रविवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के प्रशासनिक भवन स्थित ब्राउन हॉल में सम्पन्न हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, KGMU की कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के सचिव सुहास एल.वाई. (IAS) तथा MY Bharat उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में 300 से अधिक MY Bharat स्वयंसेवकों एवं KGMU के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन से जुड़कर ‘नशामुक्त एवं विकसित भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश में यह अभियान राज्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी जनपदों एवं विकास खंडों तक जनभागीदारी के साथ पहुँचा। MY Bharat स्वयंसेवकों के नेतृत्व में प्रदेशभर में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित मेगा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, युवा मंडलों तथा शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी स्थानों पर युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से जुड़कर ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का सामूहिक संकल्प लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय जन-जागरूकता अभियान चलाने का प्रण लिया।

प्रधानमंत्री ने दिया स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा शक्ति का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से जुड़े करोड़ों युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशामुक्त, स्वस्थ, आत्मविश्वासी और जागरूक होगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्ति का संदेश दें। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अगले 100 सप्ताह तक खेल, फिटनेस, योग, ध्यान, सांस्कृतिक गतिविधियों, सेवा कार्यों, जन-जागरूकता अभियानों तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पूरे देश में निरंतर संचालित किया जाएगा। उन्होंने MY Bharat स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि युवा शक्ति इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देगी।

‘हर युवा एक व्यक्ति को नशे की लत से मुक्त कराए’ :राज्यपाल

अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “प्रत्येक युवा कम-से-कम एक ऐसे व्यक्ति को नशे की लत से मुक्त कराने का संकल्प ले।” उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करे, तो नशामुक्त समाज का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने KGMU द्वारा गोद लिए गए पाँच ग्रामों का विशेष उल्लेख करते हुए सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को 10-10 सदस्यीय समूहों में विभाजित कर प्रत्येक घर का सर्वेक्षण करना चाहिए, नशे से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान करनी चाहिए तथा चिकित्सकीय परामर्श, जन-जागरूकता और सतत संवाद के माध्यम से उन्हें नशे की लत से बाहर लाने का प्रयास करना चाहिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.