TN

TotaRam News

What's Hot

नुमाइश ग्राउंड के रोजगार मेले में 5122 युवाओं को मिला रोजगार

Table of Content

मुजफ्फरनगर / लखनऊ। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला एवं विकास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ रुपये से अधिक की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें सफल युवाओं की कहानियाँ हैं।एआई सेंटिमेंट और रेडिनेस रिपोर्ट लॉन्च की गई, जो तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देगी। एनएसडीसी और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के बीच साझेदारी हुई। युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें अक्षत गर्ग, रक्षित त्यागी, केशव, अनुज धीमान, अंशिका गोयल, नायब परवीन, विशाल और वैशाली जैसे उम्मीदवारों को नौकरी मिली। साथ ही मिशन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल रहा है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि जो युवा इस बार चयनित नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार समय-समय पर ऐसे अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रोजगार मेलों के जरिए न केवल नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में निवेश, उद्योग और तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए और अधिक रोजगार सृजित किए जाएंगे।
रोजगार मेले में 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे युवाओं को सीधे उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिला। इस मेले में 27,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। 5122 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन एवं पंचायती राज प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार सहित प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, मिशन निदेशक पुलकित खरे, अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुुशल नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार के लिए संस्कृति विभाग के अधिकारियों एवं अधीनस्थ अकादमियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा...

अर्बन चैलेंज फंड से शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज अर्बन चैलेंज फंड (UCF) के संचालन के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।...

सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री

डेस्क। बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है और वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले सीएम बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल Ata Hasnain ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले...

अयोध्या मंडल की 13 विधानसभाओं में पर्यटन विकास हेतु 1019 लाख रुपये मंजूर

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न मंडलों के अंतर्गत आने वाले जऩपदों में विभिन्न स्थलों के सौन्दर्यीकरण, नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत परियोजनायें स्वीकृति की है। इसके लिए अनुमानित लागत का आंकलन करते हुए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्रथम किस्त की धनराशि जारी करा दी गयी है।यह...

प्रथम नौसेना कमांडर सम्मेलन नई दिल्ली के नौ सेना भवन में शुरू

डेस्क। प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नौसेना नेतृत्व, बाहरी संचालन और क्षेत्र कमांडरों तथा कमांड मुख्यालय और नौसेना मुख्यालय के कर्मचारियों को संबोधित किया। नौसेना प्रमुख ने पश्चिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.