/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

प्रथम नौसेना कमांडर सम्मेलन नई दिल्ली के नौ सेना भवन में शुरू

Table of Content

डेस्क। प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नौसेना नेतृत्व, बाहरी संचालन और क्षेत्र कमांडरों तथा कमांड मुख्यालय और नौसेना मुख्यालय के कर्मचारियों को संबोधित किया।


नौसेना प्रमुख ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ऊर्जा सुरक्षा सहित भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने, अभियानों की गति बढ़ाने और अंतर-सेवा समन्वय को मजबूत करने में नौसेना की उपलब्धियों की सराहना की। नौसेना प्रमुख ने भविष्य के लिए तैयार बल के निर्माण हेतु युद्ध की तैयारी पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर बल दिया।
नौसेना प्रमुख ने उभरते भू-रणनीतिक परिदृश्य में हिंद महासागर क्षेत्र और उससे परे भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धताओं को दोहराते हुए बहुपक्षीय और द्विपक्षीय अभ्यासों में मित्र देशों (एफएफसी) के साथ सक्रिय जुड़ाव के माध्यम से एकजुट और विश्वसनीय दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया।
सम्मेलन के दौरान संयुक्तता, क्षमता संवर्धन (समुद्री और जमीनी स्तर पर), रखरखाव और मरम्मत, बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा पद्धतियां, प्रशिक्षण, विदेशी सहयोग, मानव संसाधन मुद्दे और नवाचार एवं स्वदेशीकरण से संबंधित प्रमुख मुद्दों सहित संचालन संबंधी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बदलते भू-राजनीतिक उथल-पुथल से संबंधित मामलों पर नौसेना कमांडरों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की। उन्‍होंने नौसेना से आर्थिक और तकनीकी घटकों सहित युद्ध के तेजी से विकसित हो रहे स्वरूप के लिए योजना बनाने का आग्रह किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Banaras Rain News: मौसम ने ली करवट, शहनाई वादक की तस्वीर वायरल

गंगा घाट पर शहनाई वादन की तस्वीर चर्चा में संजय मिश्र। वाराणसी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान बनारसवासियों को बुधवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। तेज आंधी और लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी...

Kaushal Samvad Conference Lucknow: यूपी स्किल डवलपमेंट मिशन ने स्किल हब बनाने के लिए उद्योग साझेदारी और नीति पर किया मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में बुधवार को ‘कौशल संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम एवं मिशन निदेशक पुलकित खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के कौशल विकास से जुड़े इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर्स,...

अमित शाह ने Cyber Crime Helpline 1930 की समीक्षा की, साइबर फ्रॉड रोकथाम के लिए AI आधारित अपग्रेड के दिए निर्देश

CFCFRMS की समीक्षा, साइबर फ्रॉड रोकथाम पर जोर Totaram.news. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में नेशनल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नागरिकों को साइबर अपराधों, विशेषकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, से त्वरित राहत प्रदान...

NS Tarkash: सेशेल्स दौरा पूरा कर रवाना हुआ भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट, भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली मजबूती

Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश आगे की तैनाती के लिए अपने पोर्ट कॉल को पूरा करने के बाद 15 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हुआ। जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और समुद्री साझेदारी को मजबूत...

UPSTDC Religious Tour Package: अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल के लिए नियमित वीकेंड यात्रा शुरू

वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क में रियायत, यात्रा के दौरान मिलेंगी अन्य सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या की दिव्य आस्था और नैमिषारण्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.