TN

TotaRam News

What's Hot

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का ऊर्जा दक्षता और हरित परंपराओं को बढ़ावा

Table of Content

डेस्क। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ऊर्जा बचत परियोजनाओं के लिए तकनीकी विशेषज्ञता तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने और एमएसएमई क्षेत्र में हरित परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए सहायता प्रदान करने हेतु विभिन्न कदम उठा रहा है। इनमें चैंपियन योजना के अंतर्गत एमएसएमई सस्टेनेबल प्रमाणन योजना (जेडईडी) और एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (लीन) योजना का कार्यान्वयन, एमएसई ग्रीन इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंसिंग फॉर ट्रांसफॉर्मेशन स्कीम (एमएसई गिफ्ट) योजना और चक्रीय अर्थव्यवस्था में संवर्धन और निवेश हेतु एमएसई योजना (एमएसई-एसपीआईसीई) आदि शामिल हैं।
लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पर्यावरण के अनुकूल कार्यप्रणालियों अपनाने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से, सभी जेडईडी प्रमाणित इकाइयों को परामर्श सहायता के लिए प्रति इकाई 2 लाख रुपये तक और प्रौद्योगिकी उन्नयन के लिए 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, एमएसई-गिफ्ट योजना एमएसई को हरित/ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए 2 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के माध्यम से किफायती वित्तपोषण प्रदान करती है और एमएसई-एसपीआईसीई योजना सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों द्वारा चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रथाओं को अपनाने के लिए 25 प्रतिशत पूंजी सब्सिडी प्रदान करती है।
विद्युत मंत्रालय का ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों को अपनाने में सहायता देने के लिए एडीईईटीआईई योजना लागू कर रहा है। यह योजना 3 से 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, तकनीकी सहायता (ऑडिट/रिपोर्ट) के साथ 60 औद्योगिक समूहों में 14 ऊर्जा-गहन क्षेत्रों को कवर करती है। सहायता तंत्र में क्लस्टर संपर्क, ऊर्जा ऑडिट, बैंक से ऋण विस्तृत योजना रिपोर्ट का विकास, प्रौद्योगिकी की सुविधा प्रदान करना तथा ऊर्जा बचत की निगरानी आदि शामिल हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.