TN

TotaRam News

What's Hot

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Table of Content

मऊ। मऊ जिले के घोसी कोतवाली के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) बृहस्पतिवार की रात घोसी स्थित निजी अस्पताल में दोस्त को खाना पहुंचाने गए थे। दोस्त की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती थी।
तीनों एक ही बाइक से खाना पहुंचाकर घर लौट रहे थे। अभी जामडीह के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सहित 20 मीटर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईरान को ट्रंप की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों पर शुल्क वसूली तुरंत बंद करें

डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों से किसी भी तरह का शुल्क वसूलना तुरंत बंद किया जाए। ट्रंप ने कहा कि ऐसी रिपोर्टें हैं कि ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले टैंकरों से फीस ले रहा है,...

आयुष मंत्री ने “विश्व होम्योपैथी दिवस” पर दिया संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्रा “दयालु” ने लोगों को केमिकल और साईड इफेक्ट फ्री इलाज से जुड़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुरक्षित, असरदार और प्राकृतिक इलाज की बढ़ती मांग के बीच होम्योपैथी एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रही है। विश्व होम्योपैथिक दिवस...

कैशकांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

डेस्क: कथित कैशकांड में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है। जस्टिस वर्मा ने यह फैसला शुक्रवार को लिया। इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं। उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास से कथित तौर...

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

मऊ। मऊ जिले के घोसी कोतवाली के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर...

“परम्परा 2026”: लखनऊ में 11 अप्रैल को कथक, संगीत और संस्कृति की भव्य शाम

लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित “परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम” का आयोजन कैसरबाग स्थित कला मण्डपम् प्रेक्षागृह में शाम छह बजे किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने इन्दिरा नगर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.