TN

TotaRam News

What's Hot

Mansukh Mandaviya Kerala Visit 2026: फिट इंडिया साइक्लिंग इवेंट और एशियन गेम्स फन रन में होंगे शामिल

Table of Content

कई खेल कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Totaram.news. केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 23 जून, 2026 को केरल का दौरा करेंगे। इस दैरान वे फिटनेस, खेल उत्कृष्टता और खेलों में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री अपने कार्यक्रमों की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में चकाई आईटीआई से शंकुमुघम बीच तक आयोजित साइकिल प्रतियोगिता ‘साइक्लिंग बाय द सी’ में भाग लेकर करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के विजन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस पहल का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने और अन्य फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस यात्रा के दौरान, डॉ. मांडविया मायलोम स्थित जीवी राजा स्पोर्ट्स स्कूल का भी दौरा करेंगे। यह देश के प्रमुख खेल संस्थानों में से एक है, जिसने भारतीय खेल जगत को कई उत्कृष्ट एथलीट प्रदान किए हैं। यह दौरा जमीनी स्तर पर खेल विकास को मजबूत करने और युवा खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयास को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री तिरुवनंतपुरम स्थित केरल विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित होने वाले 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के फन रन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम 2026 एशियाई खेलों से पहले आयोजित प्रचार गतिविधियों का हिस्सा है और इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह के साथ जोड़ा गया है। यह भव्य आयोजन न केवल खेल भावना और सामूहिक भागीदारी की भावना को प्रदर्शित करेगा, बल्कि केरल की समृद्ध खेल संस्कृति को उजागर करते हुए एशियाई खेलों में लोगों की सक्रिय भागीदारी को भी सुदृढ़ करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.