TN

TotaRam News

What's Hot

महाशिवरात्रि: साधना, संकल्प और आत्मजागरण की पावन रात्रि

Table of Content

डेस्क। इस वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार को पड़ रही है। इसी पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह उत्सव के रूप में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। यह पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, साधना और आत्मचिंतन का महान अवसर है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुनील पांडेय के अनुसार चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी शाम 5:04 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी शाम 5:00 बजे तक रहेगी। इस दौरान शिव आराधना का विशेष महत्व है। प्रातः 6:43 बजे से सायं 7:48 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो सभी कार्यों की सिद्धि प्रदान करने वाला शुभ योग माना जाता है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के उपरांत श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 16 फरवरी सायं 8:47 बजे तक रहेगा। श्रवण नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:48 से 12:53 बजे तक रहेगा, जबकि अमृतकाल 12:59 से 2:41 बजे तक शुभ रहेगा।

महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

महाशिवरात्रि को वह रात्रि माना जाता है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। यह पर्व संयम, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक है। भक्तजन इस दिन उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि से अभिषेक करते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। बेलपत्र की तीन पत्तियाँ त्रिदेव और त्रिगुणों का प्रतीक मानी जाती हैं। धतूरा और आक का पुष्प अर्पित करने का भी विशेष महत्व है, जो शिव के वैराग्य और साधना का प्रतीक है।

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करने से सभी पापों का क्षय होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यह दिन आत्मशुद्धि, नकारात्मकता के त्याग और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का पर्व है।

कैसे करें पूजा

महाशिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शिवलिंग का गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके पश्चात दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत अभिषेक करें। बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा और फल अर्पित करें। रात्रि में चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मसंयम और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने वाला पर्व है। इस पावन दिन श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना जीवन में शांति, शक्ति और सकारात्मकता प्रदान करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा...

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.