TN

TotaRam News

What's Hot

ए.पी. सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 68 महिला अभ्यर्थियों का चयन

Table of Content

लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ एवं ए.पी. सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन ए.पी. सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में किया गया। रोजगार मेले में कुल 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 157 महिला अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। चयन प्रक्रिया के उपरांत 68 महिला अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने नियोजकों एवं उपस्थित अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सफल बनाने तथा “हर हाथ को काम” उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने महिला अभ्यर्थियों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करें और अपने कौशल का विकास कर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करें। साथ ही नियोजकों का आह्वान किया कि वे अधिकाधिक युवाओं को अवसर प्रदान कर राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.