TN

TotaRam News

What's Hot

IIRF 2026 Ranking: लखनऊ विश्वविद्यालय IMS को राष्ट्रीय स्तर पर 42वीं रैंक, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान

Table of Content

यूपी में बना टॉप प्रबंधन संस्थान

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) ने भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में 42वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के प्रबंधन संस्थानों में विभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर लखनऊ विश्वविद्यालय परिवार, कुलपति, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर गुणात्मक सुधार हो रहा है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा उद्योगोन्मुखी शिक्षा पर विशेष बल का ही परिणाम है कि प्रदेश के विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहे हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को भी उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

IIRF देश की प्रतिष्ठित संस्थागत रैंकिंग प्रणाली है, जिसमें प्रबंधन संस्थानों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अनुसंधान परिणाम, छात्र प्रोफाइल, नियोक्ता प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, संस्थागत विकास तथा जन धारणा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से पब्लिक परसेप्शन में 99.77 तथा डिमांड रेशियो एवं स्टूडेंट प्रोफाइल में 98.22 अंक प्राप्त कर विभाग ने अपनी मजबूत शैक्षणिक साख का परिचय दिया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.