जीवनशैली और कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
लखनऊ। सहायक श्रम आयुक्त शिप्रा चतुर्वेदी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ऐशबाग स्थित एवरेडी कारखाने में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव पूजा अग्रवाल, अपर श्रमायुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ कल्पना श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त शिप्रा चतुर्वेदी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह, संतोष कुमार स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम, एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, मिल रोड, ऐशबाग, लखनऊ के महाप्रबंधक (ळड) एवरेडी कारखाने के महाप्रबंधक, सहित पुनीत सिन्हा, ज्वाइंट जनरल मैनेजर-वर्क्स, संदीप गुहा, सीनियर मैनेजर-एच०आर० एवं श्वेता अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव-परचेस उपस्थित रहें तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना की ओर से डॉ. अमित प्रकाश, डॉ. रीना चैहान, सचिन मित्तल (फार्मासिस्ट) एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से प्रबुद्ध राव कौशल (ब्रांच मैनेजर, सरोजनी नगर) एवं साकेत पाण्डेय उपस्थित रहकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।
देवा रोड, नादरगंज और सरोजनी नगर में होंगे श्रमिक स्वास्थ्य शिविर
शिविर में श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि 07 अक्टूबर 2026 को यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया, देवा रोड, लखनऊ तथा 08 अक्टूबर 2026 को नादरगंज एवं सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र, लखनऊ में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
