/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

LDA द्वारा आई0टी0 सिटी योजना में ‘लैंड पूलिंग’ के आधार पर किसानों के मध्य भूखण्डों की लॉटरी ड्रॉ का हुआ आयोजन

Table of Content

लखनऊ। लैंड पूलिंग नीति के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण की आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डों का सोमवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम हॉल में हुयी लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही पर्चियां निकलवायी गयीं। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से हुई लॉटरी में अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। सुल्तानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित इस योजना के लिए जिन किसानों एवं भू-स्वामियों ने अपनी भूमि का अनुबंध दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक प्राधिकरण के पक्ष में करा दिया था, उनको लैंड पूलिंग नीति के तहत सबसे पहले भूखण्ड आवंटित किये गये। लॉटरी ड्रॉ आयोजन के कार्यक्रम में एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, प्रभारी – अर्जन (आई0टी0 सिटी) विपिन कुमार शिवहरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

6 श्रेणी के भूखण्डों का कराया गया आवंटन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आई0टी0 सिटी योजना में 288, 200, 162, 128, 72 एवं 35 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 6 श्रेणियों के आवासीय भूखण्डों की लॉटरी का कार्यक्रम कराया गया, जिसमें 288 वर्गमीटर के 251, 200 वर्गमीटर के 28, 162 वर्गमीटर के 26, 128 वर्गमीटर के 51, 72 वर्गमीटर के 93 एवं 35 वर्गमीटर के 100 विकसित भूखण्डों का आवंटन किया गया। जिसमें मोहनलालगंज तहसील के ग्राम- परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, मोहारी खुर्द, मोहारीकला, रकीबाबाद, सिकन्दरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा एवं सोनई कंजेहरा की जमीन सम्मिलित है।

इन 05 सेक्टरों में आवंटित किये गए भूखण्ड
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि आई0टी0 सिटी योजना के लिए सेक्टर-15, 16, 17, 18 एवं 30 में भूखण्ड नियोजित किये गए। उन्होंने बताया कि 350 भू-स्वामियों ने लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी लगभग 550 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट किया। आई0टी0 सिटी योजना अपनी सर्वोत्तम रोड कनेक्टिविटी के कारण लोगों के लिए काफी उपयोगी है।

यू-ट्यूब पर लॉटरी का लाइव प्रसारण
आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डधारकों द्वारा एलडीए से 31 जनवरी, 2026 तक जिसके अनुबंध हुए थे, उन आवेदकों को खुले मंच पर बुलाकर उन्हीं के हाथों से लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकलवायी गयी। साथ ही साथ पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए की पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया को भू-स्वामियों/काश्तकारों ने सराहा
एलडीए ने जिस पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डों की लॉटरी करायी, उसकी सबने जमकर सराहना की। लॉटरी में सफल रहे प्रदीप कुमार सिंह एवं संतोष कुमार ने बताया कि पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी थी। कई आवेदक ऐसे थे, जो यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर लॉटरी स्थल- मार्स ऑडिटोरियम हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। लॉटरी के हॉल में उपस्थित किसानों/भू-धारकों ने एलडीए को धन्यवाद दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.