TN

TotaRam News

What's Hot

हिंदू नववर्ष पर लखनऊ में भव्य शोभायात्रा, सपना गोयल की अगुआई में गूंजा सनातन संदेश

Table of Content

लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में भव्य शोभायात्रा, हनुमान सेतु से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा परिसर तक अपने पूर्ण वैभव, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा के माध्यम से नव उद्घाटित ग्रीन कोरिडोर का स्वागत, सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने पुष्प वर्षा कर किया। इस शोभायात्रा में महिलाओं के हाथों में झांझ, मंजीरा, डमरू, शंख, धर्मध्वज था। इसमें देवी देवता बने बच्चे भी आकर्षण का केन्द्र बनें। इसमें एंजल वर्मा देवी मां, वीरा वर्मा अप्सरा, रक्षा शर्मा और अग्रिमा चौरसिया भारत माता बनी थीं। डीजे के भक्तिमय भजनों ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। “सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान” के अंतर्गत विभिन्न शक्तिपीठों की महिलाएं सपना गोयल की अगुआई में अभियान की पारंपरिक पीत वर्णी साड़ी पहन कर शामिल हुईं। सपना गोयल ने इस अवसर पर कहा कि चैत्र नवरात्र के साथ आने के कारण, हिन्दू नव वर्ष, शक्ति, साधना और अनुशासन के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। ऐसे में वह सभी देशवासियों के लिए कामना करती हैं कि हिन्दू नव वर्ष उनके लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। विश्व में शान्ति और देश में उन्नति हो। सुंदरकांड के आशीष से सभी का जीवन ही सुंदर बन जाए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि व भारतीय संस्कृति उन्नायक एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने इस यात्रा को केसरिया धर्म ध्वज दिखा कर रवाना किया। इसके आरंभ में नारियल फोड़ कर सर्वमंगल की कामना भी की गई। इसके साथ ही आमंत्रित अतिथियों को आध्यात्मिक स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इस अवसर पर संदीप बंसल ने सुन्दरकांड महा अभियान की संचालिका सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने का आवाह्न भी किया। उन्होंने बताया कि हिन्दू नववर्ष पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है। जगह-जगह लोगों ने इस यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। शोभायात्रा का मार्ग शंखध्वनि, झांझ, मंजीरे के साथ “सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान” के जयघोष के साथ गूंज उठा था।
सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल, द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से “सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान” का संचालन किया जा रहा है। उनका एकमात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, “भारत” एक बार पुन: “विश्व गुरु” के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति हेतु ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, “मातृ शक्तियों” द्वारा वृहद स्तर पर करवाया जा रहा है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इसकी वर्षगांठ के अवसर पर चित्रकूट धाम में वृहद सुंदरकांड अनुष्ठान इस साल 10 मार्च को सम्पन्न करवाया गया है। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थाटन के क्रम में आयोजित किया गया था। तीर्थाटन के अभियान में उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, नैमिषारण्य तीर्थ, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगा जी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते साल 11 सितम्बर से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरी ओर “सेवा परमो धर्म:” को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सावन माह में वृहद कावड़ सेवा भी की जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.