TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में गांधी जयंती पर CMO कार्यालय में कार्यक्रम, डॉ. एन.बी. सिंह ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

Table of Content

डॉ. एन.बी. सिंह ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कार्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कहा, “महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इसी उद्देश्य से जनपद के सभी शहरी एवम ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। हमारा प्रयास है कि सभी स्वास्थ्य केंद्र स्वच्छ, सुरक्षित और मरीजों के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने वाले हों।”

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वच्छता, जन जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.