TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए उपाध्यक्ष ने किया वेलनेस सिटी योजना के स्थल का निरीक्षण

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर के भविष्य को आकार देने के लिए बड़े पैमाने पर नियोजित विकास कर रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रस्तावित वेलनेस सिटी योजना का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

काश्तकारों को निःशुल्क जमीन, साइट ऑफिस पर लगेंगे विशेष कैंप

लैंड पूलिंग नीति के अंतर्गत योजना के लिए जिन काश्तकारों की भूमि ली जा रही है, उन्हें वेलनेस सिटी योजना में निःशुल्क भूमि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, काश्तकारों को योजना की जानकारी देने तथा लैंड पूलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए साइट ऑफिस पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने कहा कि अर्जन अनुभाग के अधिकारी नियमित रूप से साइट ऑफिस में बैठकर काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करें और भूमि एग्रीमेंट की प्रक्रिया को तेज करें।

50% भूमि का अधिग्रहण, सभी दस्तावेजों की पूरी जांच

उपाध्यक्ष ने लैंड पूलिंग नीति के तहत 50% भूमि की सहमति/अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजना का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा सके। जिन गांवों में अभी तक भूमि एग्रीमेंट नहीं हुए हैं, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर एग्रीमेंट कराने को कहा गया। वेलनेस सिटी योजना के अंतर्गत लॉटरी से पहले सभी दस्तावेजों की पूरी तरह जांच करने के निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए।

1197 एकड़ में प्रस्तावित है वेलनेस सिटी

सुलतानपुर रोड पर लगभग 1197 एकड़ क्षेत्रफल में वेलनेस सिटी योजना प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि क्रय, लैंड पूलिंग और अर्जन के माध्यम से भूमि जुटाई जा रही है। एलडीए का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 में ही योजना को लॉन्च कर लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी – अर्जन संगीता राघव, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मनोज सागर एवं अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.