TN

TotaRam News

What's Hot

सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने गयी एलडीए की टीम पर हमला

Table of Content

  • चिलौला गांव में लगभग 5,000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर निर्मित अवैध दुकानें ध्वस्त कर रही थी टीम
  • लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने अचानक किया हमला, पथराव में जोनल अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी चोटिल

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में गुरूवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए अचानक पथराव कर दिया। जिसमें जोनल अधिकारी समेत अभियंता व कर्मचारी चोटिल हो गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिसके बाद एलडीए के अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला द्वारा 02 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ0आई0आर दर्ज करायी गयी है।
एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कासिम बाबा व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-चिलौला में लगभग 5,000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी गुरूवार दोपहर अपनी टीम के साथ स्थल पर कार्रवाई करने पहुंचे। जिसमें प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह भी अपनी टीम के साथ सहयोग में उपस्थित थे। प्रवर्तन दल द्वारा जेसीबी व पुकलैंड के माध्यम से अवैध दुकानों को ढहाया जा रहा था। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र रावत व दीपू यादव भीड़ को एकत्रित करके मौके पर पहुंच गये। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जेसीबी, पुकलैंड, डम्पर, बोलेरो समेत अन्य सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये। पथराव में जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत अन्य कर्मचारियों को चोटें आयी हैं। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि प्रवर्तन जोन-1 में तैनात अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला की तरफ से नरेन्द्र रावत, दीपू यादव समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.