पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 13 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान हैदर अली, राकेश, हेमराज, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र बजाज, सोमनाथ अग्रहरि, राम किशोर यादव, भूपेन्द्र सिंह चौधरी व अन्य द्वारा किये जा रहे 06 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण कार्यों को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज व दुबग्गा थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदीप गोयल, कुश मिश्रा, रियाज, रितेश, पूनम कुमार, यूनुस अब्दुल्ला व अन्य द्वारा एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 07 अवैध निर्माण सील किये गये।
