TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Plot Lottery 2026: लखनऊ में नैमिष नगर और वरुण विहार के प्लॉटों का लकी ड्रॉ 4 नवंबर से

Table of Content

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवेदकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा प्रथम चरण के भूखण्डों का लकी ड्रॉ

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर एवं वरुण विहार आवासीय योजनाओं के भूखण्डों की पहली लॉटरी 04 नवंबर, 2026 से आयोजित की जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। जहां पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकाली जाएंगी।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर 4,100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रही नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में ब्रह्म खण्ड, भूमि खण्ड फेज-1 एवं भूमि खण्ड फेज- 2 में 72 से लेकर 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड हैं। दिनांक 04 नवंबर को 72 एवं 112.5 वर्ग मीटर, 05 नवंबर को 162 एवं 200 वर्ग मीटर एवं 06 नवंबर को 288 एवं 450 वर्ग मीटर भूखण्ड के समस्त श्रेणी के आवेदकों के मध्य लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

इसी तरह आगरा एक्सप्रेस-वे के निकट 6,580 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के प्रथम चरण काशी खण्ड, कैलाश खण्ड फेज-1 एवं कैलाश खण्ड फेज-2 में 112.5 से 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड हैं। दिनांक 04 नवंबर को 112.5 वर्ग मीटर, 05 नवंबर को 200 वर्ग मीटर एवं 06 नवंबर को 162, 288, 300 एवं 450 वर्ग मीटर भूखण्ड के समस्त श्रेणी के आवेदकों के मध्य लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

यू-ट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण

नैमिष नगर एवं वरुण विहार योजना में प्रथम चरण के भूखण्डों के लिए 24 सितम्बर से 27 अक्टूबर, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। अब 04, 05 एवं 06 नवंबर, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी ड्रॉ का आयोजन करके भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.