TN

TotaRam News

What's Hot

नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों का लॉटरी से हुआ आवंटन

Table of Content

  • 300 फ्लैट एवं 12 पेंटहाउस के लिए आये 700 से अधिक आवेदन
  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में हुई भवनों की लॉटरी

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित लॉटरी की प्रक्रिया में 743 आवेदकों के मध्य लकी ड्रॉ की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी ड्रॉ का आयोजन 3बीएचके + स्टडी के 300 फ्लैट्स एवं 12 पेंटहाउस के लिए किया गया। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। लॉटरी ड्रॉ के कार्यक्रम में एलडीए के अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

312 भवनों का कराया गया आवंटन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों की लॉटरी का कार्यक्रम कराया गया, जिसमें 3बीएचके + स्टडी के 300 फ्लैट्स एवं 12 पेंटहाउस का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि गोमती नगर विस्तार, G-20 रोड स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में पार्किंग के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किड्स प्ले एरिया, लिफ्ट और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, ग्रीन पार्क का विकास किया जाएगा, जोकि अपार्टमेंट को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा।

यू-ट्यूब पर लॉटरी का लाइव प्रसारण
अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी ने बताया कि 12 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आवेदकों के हाथों से ही ड्रॉ की पर्चियां निकलवायी गयीं। साथ ही पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि 300 फ्लैट एवं 12 पेंटहाउस लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये गये। एलडीए ने जिस पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ नर्मदा अपार्टमेंट के भवनों की लॉटरी करायी, उसकी सबने जमकर सराहना की। लॉटरी के हॉल में उपस्थित आवदेकों ने एलडीए को धन्यवाद दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.