TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ LDA लोन मेला: डेढ़ घंटे में मिला होम लोन का NOC, 117 आवंटियों ने किया आवेदन

Table of Content

2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

लखनऊ। वर्ष 2024 में लॉटरी के माध्यम से बसन्तकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। सोचा कि बैंक से लोन लेकर आवास की रजिस्ट्री करा लूं। बैंक में गया, कागज पर कागज दिये, लेकिन लोन नहीं मिला। एलडीए के लोन मेला में सुबह 11 बजे आया, यूको बैंक के काउंटर पर कागज जमा किये और डेढ़ घंटे में लोन के लिए एनओसी मिल गयी। यह बताते हुए ओमप्रकाश मौर्या की खुशी का ठिकाना नहीं था।

उन्होंने एलडीए के लोन मेला की जमकर सराहना की। वह अकेले नहीं थे, गुरूवार को गोमती नगर स्थित प्राधिकरण भवन में आयोजित लोन मेले में सैकड़ों आवंटी अपनी सम्पत्ति के मालिक बनने की दिशा में आगे बढ़े। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 117 आवंटियों के होम लोन के आवेदन जमा हुये।

एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय ने आवंटियों की सुविधा के लिए लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में गुरूवार को प्राधिकरण भवन के लॉन में लोन मेला लगाया गया। इसमें 14 राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों ने प्रतिभाग करते हुए अपने स्टॉल लगाये। लोन मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी और यह सिलसिला दिन भर चला। इस दौरान बैंक अधिकारी व कर्मियों ने लोगों को उचित लोन परामर्श दिया। एलडीए की तरफ से आवंटियों को लोन के लिए मौके पर ही एनओसी प्रदान की गयी। कई आवंटी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पासबुक आदि जरूरी दस्तावेज नहीं लाये थे, जिन्हें बैंक अधिकारियों द्वारा वांछित दस्तावेजों के साथ बाद में बुलाया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.