बिना ले-आउट स्वीकृति हो रही प्लाटिंग पर एलडीए की कार्रवाई
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना स्थल पर किये जा रहे अनियोजित विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहनलालगंज के ग्राम-देवहा में बनी रोड एवं रानीखेड़ा, मौरावां रोड पर अभियान चलाया गया। जिसमें ललित लोधी, श्वेता देवी अवस्थी, आदिल मोहम्मद व अन्य द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इन चारों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।
