TN

TotaRam News

What's Hot

अटल नगर के 630 अफोर्डेबल फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से खुलेगा पंजीकरण

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जारी किये आदेश
  • 01 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैट्स उपलब्ध
  • 01 माह तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे लोग
  • लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा फ्लैटों का आवंटन

लखनऊ। अगर आप लखनऊ में अपना आशियाना लेना चाह रहे हैं, वो भी बजट में, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। एलडीए एक बार फिर अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम ‘अटल नगर योजना’ में कुल 630 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिये हैं। इसके अंतर्गत 01 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा, जोकि 01 माह तक चलेगा। पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत लगभग 9.82 लाख रूपये से शुरू होती है। पूर्व में लॉटरी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन किया गया था। जिसमें शेष 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई, 2026 तक पुनः पंजीकरण खोला जा रहा है।

लिफ्ट व पावर बैकअप की सुविधा
अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, लिफ्ट, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की सुविधा दी गयी है। उन्होंने बताया कि 01 बीएचके के फ्लैट के लिए 55,658 रूपये और 02 बीएचके के फ्लैट के लिए 1,00852 रूपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जोकि आवंटन न होने की दिशा में आवेदक को वापस कर दिया जाएगा।

अटल नगर में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अटल नगर योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना में लगभग 500 चार पहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए ले-आउट में उपयुक्त स्थान चिन्हित करते हुए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। इस क्रम में उपाध्यक्ष ने वाह्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने 01 माह के अंदर ड्रेनेज, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग व एस0टी0पी0 से सीवर लाइन को जोड़ने का कार्य कराने के निर्देश दिये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बजरंगबली की कृपा से जीवन में आएगी शक्ति, शांति और सफलता

पंडित नारायण दत्त तिवारी। देवरिया। मंगलवार का दिन संकटमोचन, पवनपुत्र श्री हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने जीवन से दुख, भय, नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करना चाहते हैं। सच्चे मन, श्रद्धा और विश्वास के...

जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में 21 अप्रैल को भी लगेगा ओटीएस कैम्प

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में सोमवार को 85 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) के लिए आवेदन किया। इस दौरान हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों द्वारा लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही ऑनलाइन फार्म भरने में आवंटियों को सहयोग प्रदान किया गया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 110 आवेदन प्राप्त...

नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का सातवां अंक जारी किया

डेस्क। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने आज नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के “ट्रेड वॉच क्वार्टरली ” प्रकाशन का नवीनतम अंक जारी किया। नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसे जारी किया गया।वैश्विक व्यापार में निरंतर व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक...

सौ संगठन आधार के ऑफलाइन सत्यापन में शामिल

डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में तीन महीनों के भीतर कम से कम सौ संगठन ओवीएसई के रूप में पंजीकृत हुए हैं। यह उपलब्धि आधार ऑफलाइन तंत्र के माध्यम से सुरक्षित, सहमति-आधारित और कागज रहित सत्यापन को सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है – जिसके माध्यम से सेवा प्रदाताओं और आम जनता दोनों को...

कुशीनगर पर्यटन विकास के लिए 694 लाख स्वीकृत

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत गोरखपुर मण्डल के जनपद कुशीनगर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 1031.70 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए सीएनडीएस को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.