TN

TotaRam News

What's Hot

चिनहट व बी0के0टी0 में 04 अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को चिनहट व बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि बी0के0टी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-बिकामऊ कला में अभियान चलाया गया। इस दौरान आशीष कुमार सिंह व अन्य द्वारा लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट के ग्राम-गोईला में अभियान चलाया गया। इस दौरान वीरेन्द्र यादव, महेन्द्र, प्रमोद सिंह व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शास्त्री भवन में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित

डेस्क। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के हिस्से के रूप में, विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय ने 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के शास्त्री भवन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। पेशेवर कलाकारों ने विधायी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया, जिसमें इसके...

आईओएस सागर मिशन के तहत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा

डेस्क। हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी...

स्वंय सहायता समूहों की दीदियां बना रही हैं सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा प्रदेश में मनरेगा ( वीबी- जी राम जी) के अभिसरण से सीआईबी बोर्ड बनाये जा रहे हैं ।मनरेगा...

आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी का कैंपस ड्राइव, 270 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के...

मंत्रीपरिषद ने प्रदेश में 24 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को दी मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 24,000 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। शाहजहांपुर, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज, हाथरस, यमुना, मुरादाबाद में औद्योगिक इकाईयां स्थापित होंगी। जल्द ही सभी कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया जाएगा।मंत्रिपरिषद की बैठक में ओएफबी टैंक प्राइवेट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.