/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

Table of Content

PM ने भारत के लिए लाल कृष्ण आडवाणी के निरंतर योगदान का उल्लेख किया

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। लाल कृष्ण आडवाणी आज 8 नवंबर को अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने भारत के लिए लाल कृष्ण आडवाणी के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया है। प्रधानमंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी की उस यात्रा का स्मरण किया, जिसमें उन्होंने बंटवारे की विभीषिका झेलने और शून्य से अपना जीवन फिर से शुरू करने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करने, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होने, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करने तक का सफर तय किया है। प्रधानमंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी की अन्य रुचियों —जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, और एक लेखक के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला है।

नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा

“आज, 8 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है। लाल कृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामानाएं। मैंने एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके चिरस्थायी योगदान का उल्लेख किया है।

मैंने उनकी पूरी यात्रा का स्मरण किया है—चाहे वह बंटवारे की विभीषिका झेलकर शून्य से जीवन का पुनर्निर्माण करना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करना हो, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करना हो, या फिर सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करना हो। मैंने लाल कृष्ण आडवाणी के अन्य पहलुओं के बारे में भी लिखा है—जैसे कि उनकी पढ़ने में अत्यंत रुचि, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, एक लेखक के रूप में उनका योगदान, और भी बहुत कुछ।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.