TN

TotaRam News

What's Hot

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस, विद्यार्थियों की संख्या 6,529 पहुंची

Table of Content

17वें स्थापना दिवस समारोह में IIM के निदेशक प्रो. एम.पी. गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय गुरुवार, 1 अक्टूबर को अपना 17वां स्थापना दिवस समारोह मनाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना 1 अक्टूबर 2009 को हुई थी तथा अगस्त 2013 में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। स्थापना के शुरुआती चरण से लेकर वर्तमान तक विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, भाषा शिक्षण तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार किया है।

विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस समारोह 1 अक्टूबर को परिसर स्थित अब्दुल कलाम आजाद अकादमिक भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में IIM के निदेशक प्रो. एम.पी. गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा करेंगे।

17वें स्थापना दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का प्रदर्शन

समारोह का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे मुख्य अतिथि के आगमन से होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं कुलपति द्वारा ‘AI मंथन 1.0’ के अंतर्गत प्रदर्शित मॉडलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। अटल सभागार में मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके बाद सरस्वती वंदना और विश्वविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट किए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रमुख गतिविधियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा विश्वविद्यालय परिसर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि प्रो. एम.पी. गुप्ता स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।

विदित है कि विश्वविद्यालय की शुरुआत मात्र 413 विद्यार्थियों, 28 शिक्षकों और 28 पाठ्यक्रमों के साथ हुई थी। इनमें 17 स्नातक और 11 परास्नातक पाठ्यक्रम शामिल थे। प्रारंभिक चरण में उर्दू, अरबी, फारसी, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान सहित बी.कॉम., बी.बी.ए., बी.ए.-जे.एम.सी., बी.सी.ए. तथा बी.एससी. जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए गए। परास्नातक स्तर पर एम.ए., एम.कॉम., एम.बी.ए. और एम.ए.-जे.एम.सी. सहित विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध थे। 30 सितंबर 2026 तक विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 6,529 हो गई है। इनमें प्रथम वर्ष के 2,907, द्वितीय वर्ष के 2,070, तृतीय वर्ष के 1,220 तथा चतुर्थ वर्ष के 332 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय में 07 संकायों के अंतर्गत 88 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं तथा शिक्षकों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है। यह विस्तार विश्वविद्यालय के निरंतर शैक्षणिक विकास और बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों के विस्तार को दर्शाता है।

कुलसचिव विकास ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचार, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा 17वें स्थापना दिवस को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.