TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का भव्य आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त एवं विकसित भारत का संकल्प

Table of Content

केजीएमयू समेत 9 संस्थानों में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM मोदी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत आज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन, प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत के निर्माण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक, भारत सरकार रहीं। कार्यक्रम में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, सुहास एल.वाई., सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल जगत से स्पोर्ट्स आइकन मुस्कान जिन्होने पैरा एथलीट यूथ एशियन पैरा गेम 2025 में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

मेजर ध्यानचंद को नमन के साथ शुरू हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’

कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के लाइव प्रसारण से जुड़ा। माय भारत स्वयंसेवक द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी एवं आवश्यक ब्रीफिंग दी गई। प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल आगमन हुआ। माय भारत स्वयंसेवक द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय खेल दिवस पर आधारित लघु फिल्म तथा खेल क्षेत्र से संबंधित प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस-2026 के संबोधन के प्रमुख अंशों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवा आइकन एवं स्पोर्ट्स आइकन के बीच खेल क्षेत्र में पिछले बारह वर्षों में खेल अवसंरचना के विकास, प्रधानमंत्री के विजन के अंतर्गत भारतीय खेल क्षेत्र की प्रगति तथा आगामी ओलंपिक एवं कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की तैयारियों पर सार्थक चर्चा हुई। स्पोर्ट्स आइकन ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य एवं उत्कृष्टता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया।

अनुप्रिया पटेल ने युवाओं से कहा- नशे से दूर रहें, खेल को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा खेल को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा अपने आसपास के युवाओं को भी नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। युवा संवाद के उपरांत सभी प्रतिभागियों को “विकसित भारत – नशा मुक्त युवा” की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, परिसर और समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में युवाओं को माय भारत पोर्टल पर चल रहे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग 2027 में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को बताया गया कि यह क्विज उन्हें अपनी प्रतिभा, ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं विकसित भारत के संबंध में अपने विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

खेल, फिटनेस, नशामुक्ति और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े युवा

मेरा युवा भारत, उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक गोपेश पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स आइकन एवं अतिथियों का अभिनंदन किया गया। एलाइड और हेल्थकेयर विभाग के डीन डॉ. के.के. सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

लखनऊ में एक साथ 9 स्थान – बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय , बाबासाहेब भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नेशनल पीजी कॉलेज, आर.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी तथा सरस्वती डेंटल कॉलेज शामिल रहे।“खेलो इंडिया संवाद” ने युवाओं को खेल एवं फिटनेस के साथ-साथ युवा नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी, नशामुक्ति और विकसित भारत@2047 के व्यापक संकल्प से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि भारत के युवा देश के खेल भविष्य के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण के भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

लखनऊ के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए अपने क्रिकेट सफर, मेहनत, संघर्ष और खेल के अनुभव साझा किए। रिंकू सिंह ने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा खेल और शिक्षा दोनों में निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.