TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों हेतु “महिला सुरक्षा एवं अधिकार” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Table of Content

अपर्णा कुमार ने कानूनी अधिकार, साइबर अपराध और आपातकालीन सहायता के बारे में किया जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के Faculty of Allied and Healthcare Sciences द्वारा महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से, कक्ष संख्या 614, कलाम सेंटर, KGMU, लखनऊ में “Women Safety and Rights” विषय पर एक विशेष Guest Lecture का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. के.के. सिंह, Dean, Faculty of Allied and Healthcare Sciences के संबोधन से हुई। उन्होंने महिला विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा, अधिकारों एवं आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता एवं संसाधनों का सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सही जानकारी किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर दी व्यावहारिक जानकारी

इसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता अपर्णा कुमार, Joint Commissioner of Police (Crime & Headquarters), Police Commissionerate, Lucknow ने महिला विद्यार्थियों को “Women Safety and Rights” विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदम तथा पुलिस एवं प्रशासन से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अपर्णा कुमार ने महिला विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन एवं हेल्पलाइन संपर्क नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनका उपयोग आवश्यकता अथवा आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन नंबरों को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना भय या संकोच के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, कानूनी अधिकार एवं आपातकालीन सहायता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. सोनिया नित्यानंद, कुलपति, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने अपने संबोधन में इस विशेष व्याख्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम विशेष रूप से महिला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी रहा, क्योंकि इससे उन्हें अपनी सुरक्षा, अधिकारों, सावधानियों तथा आवश्यकता के समय उपलब्ध सहायता के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने महिला विद्यार्थियों को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महिला सुरक्षा जागरूकता का संदेश लेकर कार्यक्रम संपन्न

इस अवसर पर प्रो. रश्मि कुशवाहा, Dean Students’ Welfare; प्रो. जी.के. सिंह, Dean, Faculty of Dental Sciences; प्रो. अमिता पाण्डेय, Dean, Faculty of Nursing; डॉ. सौम्या सिंह, Vice Dean; डॉ. निशी सिंह, Assistant Dean; तथा डॉ. दीपक भागचंदानी, Assistant Dean सहित अन्य फैकल्टी सदस्य, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन में रचना वर्मा, शिवांगम गिरी, शिवानी वर्मा, सौम्या राय, स्वपनिल भारद्वाज तथा अन्य संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उचित निर्णय लेने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.