TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU की कुलपति Prof. Sonia Nityanand को दूसरे कार्यकाल के लिए शिक्षक संघ ने दी बधाई

Table of Content

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के कलाम सेंटर में आज केजीएमयू शिक्षक संघ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति Prof. Sonia Nityanand के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने तथा उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलने के उपलक्ष्य में उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे और 419 क्षमता वाला सभागार खचाखच भरा रहा।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष Dr. K.K. Singh ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि केजीएमयू शिक्षक संघ अन्य संस्थानों के शिक्षक संघों से अलग है। संघ का उद्देश्य केवल शिक्षकों की मांगों को पूरा कराना नहीं, बल्कि केजीएमयू की प्रतिष्ठा को और मजबूत करना तथा विश्वविद्यालय में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षक संघ ने सदैव विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम के रूप में केजीएमयू को A++ ग्रेड सहित अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर KGMU शिक्षक संघ ने किया सम्मान

Dr. K.K. Singh ने पूरे शिक्षक संघ की ओर से Prof. Sonia Nityanand को उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता एवं दूसरे कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक संघ भविष्य में भी विश्वविद्यालय के हित में कुलपति के साथ हर परिस्थिति में पूर्ण सहयोग करता रहेगा।

अपने संबोधन में Prof. Sonia Nityanand ने शिक्षक संघ एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले कार्यकाल में उनका लक्ष्य केजीएमयू को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में और बेहतर स्थान दिलाना, शोध कार्यों को सुदृढ़ करना तथा केजीएमयू को Institute of National Importance (INI) का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास प्रारंभ करना है।

KGMU की उपलब्धियों का किया उल्लेख, दूसरे कार्यकाल पर दी बधाई

शिक्षक संघ के सचिव Prof. Santosh Kumar ने अपने संबोधन में पिछले तीन वर्षों के दौरान केजीएमयू द्वारा हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा Prof. Sonia Nityanand को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के अंत में Dr. Bhaskar Agrawal ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों के साथ-साथ विशेष रूप से उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.