TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU में 7 वर्षीय बच्चे की सफल रोबोटिक सर्जरी

Table of Content

तेज रिकवरी से परिवार को मिली राहत

लखनऊ। KGMU लखनऊ में आधुनिक चिकित्सा का एक और सफल उदाहरण सामने आया है, जहां 7 वर्षीय बच्चे की रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से इंग्वाइनल हर्निया का सफल इलाज किया गया। मरीज श्रेयांश यादव, जो लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र का निवासी है, लेफ्ट इंग्वाइनल हर्निया से पीड़ित था। परिजन पहले कई अस्पतालों में इलाज के लिए गए, लेकिन वहां या तो अत्याधुनिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी या फिर ओपन सर्जरी के लिए अधिक खर्च बताया जा रहा था।
बाद में बच्चे को KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाया गया, जहां जांच में बांयी तरफ अंडकोष में हर्निया की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की सलाह पर 10 मार्च 2026 को बच्चे को भर्ती किया गया और रोबोटिक सर्जरी का विकल्प सुझाया गया। 16 मार्च 2026 को सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस अत्याधुनिक तकनीक के कारण बच्चे को बहुत कम दर्द हुआ और तेज रिकवरी देखने को मिली। ऑपरेशन के अगले ही दिन बच्चा चलने-फिरने लगा और 18 मार्च को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस सर्जरी में लगभग 60,000 रुपये का खर्च आया, जो अन्य निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम है। यह पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग द्वारा की गई दूसरी सफल रोबोटिक सर्जरी है, जो बच्चों के इलाज में नई संभावनाओं के द्वार खोलती है।
सर्जिकल टीम में प्रो. जे. डी. रावत, प्रो. आनन्द पाण्डेय, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. मनीष राजपूत और डॉ. अमोल अग्रवाल शामिल थे। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. विनीता सिंह और डॉ. नीलकमल ने किया, जबकि नर्सिंग स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विश्वविद्यालय की कुलपति Prof. Sonia Nityanand ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। विशेषज्ञों का मानना है कि रोबोटिक सर्जरी के जरिए बच्चों में भी वयस्कों की तरह कम दर्द, कम समय में रिकवरी और बेहतर परिणाम संभव हो पाएंगे। KGMU में इस सुविधा के विस्तार से भविष्य में और अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.