TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow Plantation Drive: भारतीय सेना की 137 गोरखा रेजिमेंट के साथ लगाए गए 100 पौधे

Table of Content

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मंगलवार को पौधारोपण सप्ताह के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान केजीएमयू और भारतीय सेना की 137 गोरखा रेजिमेंट के संयुक्त प्रयास से विश्वविद्यालय परिसर में 100 पौधे लगाए गए।

यह अभियान कुलपति प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि इसका संचालन मुख्य प्रॉक्टर प्रो. आर.ए.एस. कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के सफल समन्वय में गोमती टास्क फोर्स के ऑफिसर कमांडिंग मेजर के. एस. नागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.के. ओझा, डीन छात्र कल्याण डॉ. रश्मि कुशवाहा, उद्यान समिति की सह-प्रभारी डॉ. प्रमिला वर्मा, प्रोवोस्ट डॉ. मनीष वाजपेयी, सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. भास्कर अग्रवाल तथा केजीएमयू के डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सेवानिवृत्त) कर्नल निर्देश साह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और भारतीय सेना के जवान मौजूद रहे।

अभियान में गोमती टास्क फोर्स के 20 सैनिकों, 30 माली कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और उनकी देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने में भी योगदान दिया।

सेना और केजीएमयू का संदेश

इस अवसर पर मुख्य प्रॉक्टर प्रो. आर.ए.एस. कुशवाहा ने प्ररणादायक संदेश देते हुए कहा, “वृक्षारोपण कार्य महान, वृक्ष हैं संतान समान।” उन्होंने सभी से पौधारोपण को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न मानकर जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में निवेश है।” उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

सेवानिवृत्त कर्नल निर्देश साह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे संयुक्त प्रयास समाज और राष्ट्र दोनों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े अभियानों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाती रही है और भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रहेगी।

डॉ. प्रमिला वर्मा ने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण और संवर्धन किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी लेने का आह्वान करते हुए इसे स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और केजीएमयू परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। केजीएमयू और भारतीय सेना की यह संयुक्त पहल सामाजिक उत्तरदायित्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.