/ Jul 07, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow के डॉ. सुधीर वर्मा को ILBS में DM Hepatology परीक्षा में गोल्ड मेडल

Table of Content

ILBS दीक्षांत समारोह में हुए सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के मेडिसिन विभाग की हेपेटोबिलियरी यूनिट के डॉ. सुधीर वर्मा, जिन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज़ से डीएम हेपेटोलॉजी की उपाधि प्राप्त की है, को डीएम हेपेटोलॉजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

ILBS में मिला गोल्ड मेडल, KGMU में खुशी की लहर

यह सम्मान नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज़ (आईएलबीएस) के 10वें दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद तथा मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं डीन अकादमिक प्रो. वीरेन्द्र आतम ने डॉ. सुधीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि केजीएमयू एवं आईएलबीएस दोनों संस्थानों की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है तथा युवा चिकित्सकों को अनुसंधान एवं उत्कृष्ट रोगी सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

डॉ. सुधीर ने इस सम्मान का श्रेय अपने गुरु प्रो. एस. के. सरीन, अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें यकृत एवं पित्त रोगों के क्षेत्र में उत्कृष्ट रोगी सेवा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। डॉ. सुधीर की इस उपलब्धि पर केजीएमयू एवं आईएलबीएस के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया में सड़क की बदहाल स्थिति: बरहज-सोनूघाट मार्ग पर गड्ढों से यातायात प्रभावित, जनता परेशान

संजय मिश्र। सड़क की बदहाल स्थिति बनी बड़ी समस्या देवरिया। देवरिया जनपद में देवरिया-बरहज (सोनूघाट) मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। धूल और बारिश के समय जलभराव की वजह से यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हिसार–रोहतक अस्पतालों में नवजात की मौत पर लिया संज्ञान, 24 घंटे वेंटिलेटर न मिलने का मामला

NHRC ने हरियाणा सरकार से मांगी रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार हरियाणा के हिसार और रोहतक के अस्पतालों में लगभग 24 घंटे तक वेंटिलेटर सपोर्ट न मिलने के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात के पिता ने...

उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन में निकटवर्ती आकाशगंगाओं में छिपे सुपरमैसिव ब्लैक होल का बड़ा खुलासा

उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन में बड़ा वैज्ञानिक खुलासा डेस्क। निकटवर्ती आकाशगंगाओं के उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययनों ने स्थानीय ब्रह्मांड में कमजोर रूप से सक्रिय ब्लैक होल की एक छिपी हुई आबादी का खुलासा किया है, जिसका पता लगाना अब तक मुश्किल था। इन छिपे हुए राक्षसों का शिकार करना आवश्यक है क्योंकि वे जेट और बहिर्वाह के...

उत्तर प्रदेश में CU Scholar Summit 2026 फेज 2 शुरू: योगी सरकार के तहत 750+ मेधावी छात्र सम्मानित, AI और उच्च शिक्षा पर फोकस

50 करोड़ की स्कॉलरशिप से 3,000 प्रतिभाओं को मिला करियर का मंच उन्नाव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय ‘सीयू स्कॉलर समिट...

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’, भगवान परशुराम जन्मस्थली को नई पहचान

जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/नगर जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर “परशुरामपुरी” किए जाने संबंधी मंत्रीपरिषद के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के सम्मान...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.