TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Aesthetic Update 2026: लखनऊ में आधुनिक प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए मरीजों का होगा चयन

Table of Content

विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक सर्जरी प्रक्रियाएं

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा ‘KGMU Aesthetic Update 2026’ का आयोजन 7 और 8 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रतिष्ठित प्लास्टिक एवं एस्थेटिक सर्जरी विशेषज्ञों की मौजूदगी में चयनित मरीजों का आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपचार किया जाएगा।

राइनोप्लास्टी से टमी टक तक, केजीएमयू में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

केजीएमयू के प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य एस्थेटिक सर्जरी से जुड़ी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मरीजों तक पहुंचाना है। इसके लिए इच्छुक मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की कॉस्मेटिक और एस्थेटिक सर्जरी के लिए मरीज विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। इनमें नाक की सौंदर्य सर्जरी (राइनोप्लास्टी), चेहरे की सौंदर्य एवं कायाकल्प सर्जरी, पलकों की सर्जरी (ब्लेफेरोप्लास्टी), ब्रेस्ट रिडक्शन, ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन और टमी टक (Abdominoplasty) जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

इसके अलावा चेहरे के सौंदर्य संवर्धन के लिए बोटुलिनम टॉक्सिन (Botox) और फिलर्स जैसी प्रक्रियाओं के लिए भी विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य एस्थेटिक प्रक्रियाओं का चयन मरीज की चिकित्सकीय स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर किया जाएगा।

केजीएमयू प्रशासन के अनुसार, सभी मरीजों का चयन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच और चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद किया जाएगा। किसी भी शल्य प्रक्रिया को मरीज की उपयुक्तता, स्वास्थ्य स्थिति और विशेषज्ञों की अंतिम सलाह के आधार पर ही किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक मरीजों को अपने पुराने चिकित्सा दस्तावेज और जांच रिपोर्ट के साथ प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा विभाग, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ से संपर्क करना होगा।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:

आयोजन: KGMU Aesthetic Update 2026
तारीख: 7 और 8 अगस्त 2026
स्थान: प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा विभाग, KGMU, लखनऊ

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.