TN

TotaRam News

What's Hot

बुद्ध के विचार आज भी सामाजिक समरसता, सद्भाव और विश्व शांति के लिए प्रासंगिक

Table of Content

86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा में उप मुख्यमंत्री ने की सहभागिता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद फर्रुखाबाद के संकिसा स्थित धम्मालोको बौद्ध विहार प्रांगण में आयोजित 86वें बौद्ध महोत्सव (बौद्ध मेला) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके शांति, करुणा, मैत्री, अहिंसा और मानव कल्याण के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं केवल किसी एक देश, समाज या कालखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानवता को सही दिशा दिखाने वाली अमूल्य धरोहर हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार को करुणा, प्रेम, सहिष्णुता और मध्यम मार्ग का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को अज्ञान, वैमनस्य और हिंसा से दूर रहकर सत्य, सदाचार तथा विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज जब विश्व अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी विश्वास, सद्भाव और शांति को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें सिखाता है कि मानवता की सेवा, जरूरतमंदों के प्रति संवेदना और सभी के प्रति सम्मान ही एक बेहतर समाज की आधारशिला हैं। समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और वैमनस्य के स्थान पर समता, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्व है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं व्यक्ति को आत्मचिंतन के साथ-साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराती हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संकिसा की पावन भूमि भारत की समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यहां आयोजित बौद्ध महोत्सव भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, बौद्ध परंपराओं को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का विस्तार करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव विश्व कल्याण, शांति और मानवता की भावना से प्रेरित रही है। भगवान बुद्ध के विचारों ने भारत की पहचान को विश्व स्तर पर विशिष्ट स्थान दिलाया है। हमें उनके आदर्शों को केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने आचरण, व्यवहार और सामाजिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। जब करुणा, सेवा और परस्पर सम्मान हमारे व्यवहार का हिस्सा बनेंगे, तभी एक समरस, संवेदनशील और विकसित समाज का निर्माण संभव होगा।

प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का पूजन-अर्चन कर की परिक्रमा

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संकिसा स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया तथा स्तूप की परिक्रमा कर श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम बौद्ध परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि जनपद फर्रुखाबाद का संकिसा एक प्राचीन एवं महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल है। बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए इसका विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां आयोजित बौद्ध महोत्सव देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है, जो धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिला पंचायत की प्रशासक मोनिका यादव, फतेहचंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बौद्ध मताधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.