/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जर्मनी प्रवास से लौटे उप मुख्यमंत्रीःप्रदेश में निवेश बढ़ाने का संकल्प दोहराया

Table of Content

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी के सफल एवं उद्देश्यपूर्ण प्रवास के उपरांत आज भारत लौट आए। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
जर्मनी प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स, निवेशकों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ सार्थक एवं परिणामोन्मुखी संवाद किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की उद्योग अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचे, विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को विस्तार से प्रस्तुत किया।उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश आज देश का सर्वाधिक संभावनाओं वाला राज्य है, जहां विनिर्माण, अवसंरचना, MSME, कृषि आधारित उद्योग, रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स एवं नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार निवेशकों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के अंतर्गत त्वरित अनुमतियां, भूमि उपलब्धता, नीतिगत प्रोत्साहन एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जर्मनी के उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक रुचि व्यक्त की है। यह प्रवास प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगामी दिनों में प्रदेश को विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर करने हेतु निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.