TN

TotaRam News

What's Hot

अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Table of Content

अशोक सिंघल के राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक योगदान को किया याद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात-कालिदास मार्ग पर श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने अशोक सिंघल के राष्ट्र, धर्म, भारतीय संस्कृति एवं समाज के प्रति समर्पित जीवन का स्मरण करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी महापुरुष युगों में जन्म लेते हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और भारतीय संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, तपस्या, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को जन-जन की आस्था, चेतना और सहभागिता से जोड़ने में अशोक सिंघल की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि से जुड़े जनआंदोलन को व्यापक सामाजिक चेतना का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

अशोक सिंघल के योगदान को केशव मौर्य ने किया याद

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व केवल एक संगठन या आंदोलन तक सीमित नहीं था, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और राष्ट्रहित के प्रति निरंतर कार्य करने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि राष्ट्र और समाज के हित में किया गया समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि वह पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।

उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूज्य अशोक सिंघल जैसे विराट व्यक्तित्व एक जन्म में ही अनेक जन्मों से अधिक कार्य कर जाते हैं। उनकी राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक चेतना और समाज के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और कृतित्व देशवासियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने साबरमती रेलवे स्टेशन से ₹1,472 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ

आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक रेल नेटवर्क की उपलब्धियां गिनाईं डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया। उन्होंने रेलवे लोको इंजन के रखरखाव के लिए शुरू किए जा...

अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अशोक सिंघल के राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक योगदान को किया याद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात-कालिदास मार्ग पर श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित...

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों से सियासी घमासान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा विवाद हृदय नारायण दीक्षित। लोकतंत्र संवाद से चलता है। सहमति और असहमति परस्पर संवाद करते हैं। सभी राजनैतिक दल वर्ग आधारित समूह बहस करते हैं। बहस में कुछ दीर्घकालिक तथ्य और सत्य होते हैं और कुछ अल्पकालिक। रोजमर्रा के जीवन में लगातार बहस चला...

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लखनऊ। आइडियल पी जी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, रुचि सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक...

हिन्दुत्व के पुरोधा अशोक सिंहल

राम जन्मभूमि आंदोलन, सामाजिक समरसता, गोरक्षा और हिंदू जागरण में उनके योगदान की स्मृति बृजनन्दन राजू। लखनऊ। अशोक सिंहल का नाम आते ही लोगों के मन मस्तिष्क पर राम मंदिर आन्दोलन का परिदृश्य आ जाता है। अशोक सिंहल श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के ही महानायक नहीं थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, सामाजिक समरसता के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.