TN

TotaRam News

What's Hot

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Table of Content

उपमुख्यमंत्री विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप हुए सम्मिलित

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुुक्रवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। उपमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित लोगो के द्वारा 02 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर विस्थापित परिवारों के परिजनों के द्वारा अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने विस्थापित परिवारों के परिजनों को मोमेण्टो भेंट कर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने मंच पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

देश की एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता और अखण्डता पर कभी आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना का संकल्प लेकर कार्य करने से भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर विश्वगुरू बन जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका इतिहास के काले अध्यायों का स्मरण कराता है। कहा कि इतिहास केवल अध्यय्न का विषय नहीं है, बल्कि वह गलतियों के परिमार्जन और गौरवशाली क्षणों से प्रेरणा ग्रहण करने का संकल्प होता है। उन्होंने विस्थापित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। आजादी से पूर्व जिन लोगो ने भारत की स्थिति को देखा या उस पीड़ा को महसूस किया है तथा किताबों में उस स्थिति को पढ़ा है, उसके मन में यह प्रश्न जरूर उठता है कि देश का विभाजन क्यों हुआ और फिर देश में विभाजन की स्थिति न आयें, इसके लिए देश के सभी लोगो को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प लेना होगा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, हम अपने देश का विभाजन अब कभी भी नहीं होने देंगे। देश का विभाजन ऐसा घाव है, जो कभी भर नहीं सकता है। देश के विभाजन के कारणों को जानना हमारा उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृृत्व में देश अमृत महोत्सव मना रहा है और घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है।

शांति और प्रगति का मार्ग भारत से होकर जाता है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से कहा कि हमने संसार को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। कहा कि आज शांति का रास्ता भारत से होकर जाता है, प्रगति का रास्ता भारत से होकर जाता है, सबका साथ-सबका विकास का रास्ता भारत से होकर जाता है, सर उठाकर स्वाभिमान से जीने की भावना भारत से होकर जाती है।

इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष काशी क्षेत्र अश्वनी सिंह पटेल, अवधेश गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर, क्षेत्रीय अभिलेखागार अधिकारी राकेश वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकरीगणों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.