/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जनसमस्याओं का निस्तारण भी होगा, सुविधाएं भी मिलेंगी—कोई भी पीड़ित निराश न लौटे

Table of Content

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने एक-एक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित, प्रभावी, समयबद्ध एवं न्यायसंगत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, दिव्यांगजन सहित विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। फरियादियों द्वारा भूमि एवं राजस्व विवाद, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्यवाही, शिक्षा एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। श्री मौर्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए।

जनता दर्शन में शिकायतों के स्थायी समाधान पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इससे सरकार को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित एवं संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं का केवल औपचारिक निस्तारण न हो, बल्कि उनका सम्पूर्ण समाधान कराया जाए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को दोबारा कहीं भटकना न पड़े और उसे बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि परेशान न हों, समस्याओं का समाधान भी होगा और सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी मिलेंगी। जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है तथा प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को उनका अधिकार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण कराया जाए। जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच अथवा निरीक्षण की आवश्यकता हो, वहां संबंधित अधिकारी स्वयं अथवा टीम गठित कर मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

भूमि विवादों पर सख्ती, त्वरित समाधान के निर्देश

भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए और नियमानुसार प्रभावी एवं सार्थक समाधान कराया जाए। उन्होंने उत्पीड़न तथा भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित मामलों में विशेष गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनता दर्शन के दौरान महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके मामलों का त्वरित गति से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है।

उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर आने वाला कोई भी पीड़ित व्यक्ति निराश होकर वापस न लौटे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.