TN

TotaRam News

What's Hot

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मण्डलीय सरस मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने ललितपुर के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के गिन्नौट बाग में आयोजित मण्डलीय सरस मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया, साथ ही परिसर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। उन्होंने मौके पर छोटे बच्चों का अन्न प्रासन कराया और लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र व चाभियां वितरित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया, तत्पश्चात जिलाधिकारी व उनके प्रशासनिक टीम ने उप मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल , सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज इस मण्डलीय सरस मेले के उद्घाटन के अवसर पर जब हमारी स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का सम्मान हो रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक और उनकी पूरी प्रशासनिक टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर फोकस
उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गरीबों को स्वरोजगार से अमीर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप दीदियां खाने-पीने का सामान समूह के माध्यम से बड़े स्तर पर बनाना चाहती है और उसकी लागत 5 करोड़ रुपए है तो उस पर 1 करोड़ 75 लाख रुपया (35 प्रतिशत) अनुदान दिया जाता है, इसके साथ ही यदि इकाई में सोलर एनर्जी का उपयोग होता है तो उसके लिए महिलाओं को 90 प्रतिशत सोलर पैनल लगवाने के लिए अनुदान भी दिया जाता है।

ललितपुर के लिए की घोषणा
उन्होंने मंच के माध्यम से जनपद में राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला आयोजित कराने की घोषणा की कि जिसमें 7 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने-अपने उत्पाद लेकर यहां आयेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने अपने नये कार्यालय ‘कर्तव्य भवन’ में पहले ही दिन 6 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने की घोषणा की, जिसके क्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनमें से कम से कम 1 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का काम करेंगे। हमें ऐसा काम करना है कि ललितपुर की दीदियों के द्वारा बनाये गए उत्पाद देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में बिके। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश की आधी आबादी सामर्थ्यवान हो। कहा कि प्रधानमंत्री ने इसे विकसित भारत जीरामजी कानून बनाकर भ्रष्टाचार पर गहरी चोट की है। प्रधानमंत्री जी ने सभी के बैंक खाते खुलवाकर योजनाओ का लाभ सीधे पात्र लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ललितपुर के सहरिया समुदाय के लोग काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों के लिए पलायन करते थे, लेकिन अब उन्हें पलायन करने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि हमारी सरकार का खजाना उनको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शक्तिशाली और समृद्धशाली बनाने के लिए खुला हुआ है।

नये वित्तीय वर्ष में योजनाओं की धनराशि में होगी वृद्धि, छूटे लाभार्थियों को भी मिलेगा लाभ
उन्होंने यह भी कहा कि नये वित्तीय वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन की धनराशि 01 हजार से बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह की जा रही है, जिसका लाभ नये वित्तीय वर्ष से पात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में 03 करोड़ पक्के आवास प्रधानमंत्री आवास योजना मे देने के लिए कहा है,जिससे अब तक छूटे हुए लाभार्थियों को भी जल्द आवास योजना का लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत दिव्यांग, सहरिया, कुष्टरोगी, आदि वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जा रहा है।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाभी और नियुक्ति पत्र वितरण
उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सदस्यों को चैक, सीसीएल व सीआईईएफ डेमो चेक का वितरण मंच के माध्यम से दिया गया, इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी व स्वीकृति पत्र वितरित किये गए, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत 5 लाभार्थियों ट्रेक्टर की चाभी का वितरण किया गया और गर्भवती महिलाओं की गोदभरायी व बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार यादव, डीसी मनरेगा रमेश चन्द्र यादव, पीडी डीआरडीए दीपक कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

कतार से QR कोड तक: भारत की तेज़ और सरल भुगतान क्रांति

डेस्क। कुछ समय पहले तक, एक साधारण वित्तीय लेन-देन के लिए समय, मेहनत और धैर्य जरूरी होता था। बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। पैसे भेजने के लिए बैंक जाना, फॉर्म भरना और पुष्टि के लिए कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था। भारत में उन लाखों लोगों...

जन भागीदारी के माध्यम से ही कुपोषण को दूर करना संभव- उप निदेशक

डेस्क। भारत सरकार द्वारा 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे 8वां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटा के सहयोग से आज लक्की बुर्ज सेंटर, कोटा पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित औषधि खोज पर कार्यशाला

डेस्क। सीएसआईआर-मानव संसाधन विकास केंद्र (सीएसआईआर-एचआरडीसी), गाजियाबाद में “एआई-संचालित औषधि खोज: उन्नत उपकरण, तकनीक और अनुप्रयोग” विषय पर तीन दिवसीय गहन कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 अप्रैल, 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सीएसआईआर के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.