TN

TotaRam News

What's Hot

होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी स्थित निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज, तुलसीपुर, महमूरगंज में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी उप मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में होली के उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।
उप मुख्यमंत्री ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरक संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को और अधिक सशक्त एवं प्रगतिशील बनाया जाए। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और उल्लासपूर्वक पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध, व सम्भ्रान्त लोग विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्राएँ आदि मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा...

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.