TN

TotaRam News

What's Hot

कौशल, उद्योग और रोजगार की त्रिवेणी से 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

Table of Content

योजनाओं में समयबद्धता और परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को विधानसभा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं डेलॉयट के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में कौशल विकास, उद्योग एवं रोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और औद्योगिक साझेदारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास, उद्योग और रोजगार 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभ हैं। इन तीनों क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश की युवा शक्ति को आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनाया जा सकता है।

युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को केवल प्रशिक्षण प्रदान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण को उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए मांग आधारित पाठ्यक्रम, आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों के साथ सीधा समन्वय विकसित किया जा रहा है।

बैठक में कौशल कनेक्ट सेल, उद्यम मेला, मानक संचालन प्रक्रिया, इंडस्ट्री विजिट, टाटा टेक्नोलॉजीज की आईटीआई उन्नयन परियोजना, राज्य इंटर्नशिप योजना एवं सीआईआईआईटी से जुड़े कार्यों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री जी ने निर्देशित किया कि इन पहलों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए युवाओं को प्रशिक्षण से इंटर्नशिप, इंटर्नशिप से रोजगार तथा रोजगार से उद्यमिता तक जोड़ने की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।

बैठक में जिला स्तरीय उद्योग समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक जिले में स्थानीय उद्योगों की आवश्यकता एवं रोजगार की संभावनाओं का आकलन कर उसके अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। इसके साथ ही इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फर्नीचर एवं फिटिंग्स स्किल काउंसिल तथा जीटीटी फाउंडेशन से संबंधित प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई।

आईटीआई उन्नयन से युवाओं को मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने टाटा टेक्नोलॉजीज की आईटीआई उन्नयन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से आईटीआई को युवाओं के लिए अत्याधुनिक कौशल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीआईआईआईटी जैसी पहल उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं के लिए स्पष्ट समय सीमा एवं जवाबदेही तय करते हुए कार्ययोजना को प्रभावी, परिणामोन्मुखी एवं त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विशाल युवा आबादी प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना न केवल उनके भविष्य को मजबूत करेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.