TN

TotaRam News

What's Hot

जनेश्वर मिश्र पार्क में रोज फेस्टिवल के साथ रोज गार्डेन का शुभारंभ

Table of Content

लखनऊ। गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित किये गये देश के दूसरे सबसे बड़े रोज गार्डेन का शनिवार को रोज फेस्टिवल के साथ रंगारंग आगाज हुआ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने फीता काटकर रोज गार्डेन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी0पी0 त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में शहर के नागरिकों, कलाकारों, पर्यावरणविदों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। जनेश्वर मिश्र पार्क में गेट नंबर-6 के निकट 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित यह रोज गार्डेन देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डेन है। रोज गार्डेन में गुलाब की 2,269 प्रजातियों के कुल 10,509 पौधों को वैज्ञानिक ढंग से रोपित एवं व्यवस्थित किया गया है। रेनबो थीम पर आधारित यह रोज गार्डेन विविध रंगों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता, समरसता एवं जैव विविधता का सशक्त संदेश देता है।

‘पर्यावरण के प्रति प्रेम’ थीम पर केन्द्रित रोज फेस्टिवल
एलडीए द्वारा प्रस्तुत एवं रिपर्टवाहर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रोज फेस्टिवल में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन ‘पर्यावरण के प्रति प्रेम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। रोज गार्डेन परिसर में स्थापित ‘अवेयरनेस टू एक्शन’ पर्यावरण गैलरी में वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण एवं शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। मियावाकी पद्धति पर आधारित सघन वृक्षारोपण के जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से तीव्र एवं घनी हरित पट्टी विकसित करने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

विशेष संवाद सत्रों में विशेषज्ञों ने रखे विचार

पर्यावरण विषयक संवाद सत्रों का संयोजन फिल्मकार रूडी सिंह द्वारा किया गया। प्रथम सत्र ‘Listening to the Earth: Trees, Water and the Stories That Can Still Save Us’ में वानिकी विशेषज्ञ डॉ. वी. रामकांथा, संरक्षणवादी रामवीर तनवर एवं अभिनेत्री–पर्यावरणविद तनिषा मुखर्जी ने वन पुनर्स्थापन, जल संरक्षण एवं सामूहिक उत्तरदायित्व पर विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र ‘Listening to the Future: Young Voices, Climate Truths and the Courage to Act’ में बॉलीवुड अभिनेता अमित सियाल, वन्यजीव सलाहकार ईशान शनावास, फिलॉन्थ्रोपिस्ट डॉ. चिनू क्वात्रा एवं जलवायु संचारक उदित गुप्ता ने युवाओं की भूमिका, जलवायु जागरूकता एवं सतत विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

सांस्कृतिक संध्या में लोक एवं समकालीन संगीत की प्रस्तुति

सांध्यकाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकार राहीगर ने ‘कच्चा घड़ा’ एवं ‘मेरे गांव में’ जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद पॉप-रॉक बैंड नालायक की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाते हुए समां बांध दिया।

फेस्टिवल में दर्शकों ने उठाया पॉप-अप मार्केट का लुत्फ

फेस्टिवल में आये दर्शकों ने पॉप-अप मार्केट में सस्टेनेबल ब्रांड और हाथ से बने प्रोडक्ट्स का लुत्फ उठाया। इस दौरान कविता, कहानी, इंटरैक्टिव वर्कशॉप एवं ब्रीथ फार्मिंग पहल के अंतर्गत प्रतिभागियों को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। रोज फेस्टिवल में एनवायरनमेंटल एक्शन पर जोर दिया गया, सस्टेनेबिलिटी, कम्युनिटी एंगेजमेंट और इकोलॉजिकल अवेयरनेस को बढ़ावा दिया गया, साथ ही कल्चर और आर्ट को मिलाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए ग्रीन भविष्य को इंस्पायर किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ को मिला म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट

लखनऊ। लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमती नगर के विवेक खण्ड में आयोजित ‘गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव’ में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित म्यूजियम समेत 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम...

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.